Wednesday, April 24PROUD TO BE A COOPERATOR

सहकार भारती महाराष्ट्र प्रदेश द्वारा हौसिंग सोसायटी अधिवेशन संपन्न

मुंबई : सहकार भारती महाराष्ट्र प्रदेश द्वारा हौसिंग सोसायटी अधिवेशन का उद्घाटन भाजप पूर्व मंत्री आशिष शेलार के हाथों हुआ। अधिवेशन में गृहनिर्माण सोसाइटीयों के पदाधिकारी, पूर्व सहकार आयुक्त सुभाष लाला, सहकार भारती राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. उदय जोशी, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. मुकुंद तापकीर, महामंत्री (महाराष्ट्र प्रदेश) विनय खटावकर, मुंबई सहकार भारती अध्यक्ष चंद्रकांत वंजारी, अधिवेशन प्रमुख राहुल पाटील, मुंबई जिला हौसिंग फेडरेशन अध्यक्ष प्रकाश दरेकर, संयोजक भाई सावंत, मुंबई जिला उपनिबंधक जे. डी. पाटील, पोखरकर, कृष्णा शेलार आदि गणमान्यों की उपस्थिती रही।

अधिवेशन में गृहनिर्माण सोसाइटियों के प्रशन और समस्याएँ, कालबाह्य सहकारी कानून, सोसाइटटियों के चुनाव, प्रॉपर्टी कार्ड, रिडेवलपमेंट, डीम कन्वेयन्स आदी

विषयों पर चर्चात्मक मार्गदर्शन किया गया। उद्घाटक आशिष शेलार ने अपने वक्तव्य में कहा, राज्यों के गृहनिर्माण संस्थाओं के लिए कानून में पर्याप्त प्रावधान नहीं है, उसे अधिक स्पष्ट तथा व्यापक बनाने की आवश्यकता है। आगे उन्होंने कहा, महाराष्ट्र राज्य में 90,000 से भी ज्यादा गृहनिर्माण संस्थाएँ हैं। उनमें से हर एक संथा की अपनी अलगही समस्या है। इन सभी समस्याओं के समाधान की आवश्यकता उन्होंने प्रकट की। सहकार आंदोलन में शासन की सक्रियता है, ऐसा उन्होंने कहा।
सहकार भारती अध्यक्ष चंद्रकांत वंजारी ने सभी का स्वागत किया तथा अधिवेशन के बारे में अधिक जानकारी दी।

इस महाअधिवेशन का समारोप सहकार भारती राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पाचपोर ने किया। उन्होंने सहकार आंदोलन अधिक व्यापक तथा सक्षम होने पर जोर दिया तथा सहकार भारती के गृहनिर्माण र्पकोष्ठ में योगदान की जानकारी दी। महाराष्ट्र प्रदेश महामंत्री विनय खटावकर ने आभार प्रदर्शन किया। सूत्रसंचालन विवेक जुगादे ने किया।

1 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *